फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लोगों से ठगे तीन-तीन लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी।
रेलवे में नौकरी के नाम पर ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। पांच लोगों ने नौकरी लगवाने के नाम पर उनसे तीन-तीन लाख रुपये ठगने के आरोप लगाए हैं। दो वर्ष बाद भी लोग अपने रुपये पाने के लिए चक्कर काट रहे हैं। ठगी करने वालों ने अपने आपको रेलवे अधिकारी बताकर ठगी है। शिकायतकर्ता गांव रासीवास निवासी वेदपाल, सतीश, रवि, वसीम खान, रेखा ने बताया कि छारा गांव की लड़की ने रेलवे के एक व्यक्ति से संपर्क करवाया। उस व्यक्ति ने अपने आपको रेलवे का अधिकारी बताया। उस व्यक्ति ने वीआईपी कोटे के तहत नौकरी लगवाने की बात कही। इस पर वेदपाल और उनके अन्य साथियों ने नौकरी के लिए आवेदन किए। सभी ने सिक्योरिटी के तौर पर तीन-तीन लाख रुपये दिए। शेष रकम नौकरी लगने के बाद देने की बात कही। मगर, दो साल बाद भी न नौकरी मिली और नही रुपये वापस मिले। आरोपी व्यक्ति के घर पर ताला लटक रहा है। ठगी से परेशान लोग छारा गांव में लड़की के घर भी पहुंचे, मगर वहां लड़की भी नहीं मिली। अब पीड़ितों ने अदालत का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर ली है। अभी इसकी कोई पुलिस शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें