फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा पर हमला करने के आरोपी बाप-बेटे गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गश्त पर देर रात को निकले दरोगा पर हमला कर उसे जख्मी करने के मामले में सदर पुलिस ने एक व्यक्ति और उसके दो बेटों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने गांव चांग निवासी गिनोरी व उसके बेटे जोनी व मोनू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गुजरानी पुलिस चौकी में तैनात एएसआई सीताराम ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि गत शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे वह इलाके की गश्त कर रहा था। इसी दौरान वह गांव चांग में ब्रेकर के पास पहुंचा तो एक युवक वहां संदिग्ध हालत में घूम रहा था, जिससे पूछताछ करने पर वह भड़क उठा और उसने अपने भाई व पिता को बुलाकर उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने सीताराम के सिर में लठ मारा, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई। आरोपियों ने उसका अपहरण कर जबरन घर के अंदर डालने का भी प्रयास किया। एएसआई सीताराम ने बताया कि इलाके में बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बाद गश्त बढ़ा दी थी। इसी के चलते वह इलाके में घूम रहा था। पुलिस ने हमले में घायल हुए एएसआई सीताराम की शिकायत पर गांव चांग निवासी मोनू व उसके पिता गिनोरी और भाई जोनी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें