फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने वाला चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। रविवार को बाइक का चालान काटने को लेकर पुलिस टीम से उलझकर हंगामा करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। यातायात पुलिस के ईएसआई रायसिंह ने बताया कि 14 अप्रैल को वह ट्रैफिक ड्यूटी के दौरान हांसी गेट पर वाहनों की जांच कर रहा था। इसी दौरान करीबन साढ़े 11 बजे एक बाइक चालक को जांच के लिए रुकवा लिया। बाइक चालक प्रेमनगर निवासी अंकित ने उसे वाहन के कागजात दिखाए, मगर जब उसे बगैर हेलमेट वाहन चलाने पर चालान काटने लगे तो उसने पुलिस कर्मचारी का हाथ पकड़ लिया और अपने कागजात छिनते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। इसी दौरान युवक ने अपने आप ही सडक़ पर कागजात डालकर विडियो बनानी शुरू कर दी। पुलिस कर्मचारियों से अभद्रता करते हुए सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। इस मामले में यातायात पुलिस के ईएसआई रायसिंह की शिकायत पर प्रेमनगर निवासी अंकित नामक युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें