भिवानी। गाड़ी लूट मामले में तोशाम पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में चुरू राजस्थान के गांव पहाड़सर निवासी बलवान ने बताया कि 13 जनवरी की सुबह साढ़े 5 बजे गांव से पिकअप डाला लेकर मुंढाल पशु चारा लेने जा रहा था। उसकी गाड़ी में उसके गांव का ही फुलाराम भी साथ था। जब वे झांवरी खरकड़ी टी प्वाइंट पर पहुंचे तो तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर उनकी गाड़ी लूट ली।
मामले की शिकायत पर तोशाम पुलिस ने तीन बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया और इस मामले को सुलझाने के लिए एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम भी जुट गई। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद लूटी गई पिकअप गाड़ी को भी बरामद कर लिया था। पुलिस ने इस मामले में तीसरे आरोपी गांव बागनवाला नवीन उर्फ नाटा को दिल्ली से काबू किया है।