फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगाकर 40 वर्षीय व्यक्ति ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार के साथ कहासुनी होने पर फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन

भिवानी। कस्बा सिवानी एक व्यक्ति ने परिवार के साथ मामूली कहासुनी होने से आहत होकर रविवार सुबह फांसी लगाकर कर आत्महत्या कर ली। सिवानी पुलिस ने शव का रविवार दोपहर को सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

सिवानी निवासी रमेश ने बताया कि उसके छोटे भाई सुभाष की शनिवार को अपने बच्चों के साथ कहासुनी हो गई थी। इसी बात को लेकर रविवार को उसने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रमेश ने बताया कि सुभाष रात को ठीकठाक से अपने कमरे में सोया था। परिजन सुबह चाय उसे देने गए तो वह अपने कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाए जाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें