फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलेदार मजदूर का चाय बेचने वाले ने चाकू से गला रेता, गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
चाय बेचने वाले युवक ने चाकू से पल्लेदार का गला काटा, गंभीर, पीजीआई रेफर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। नई अनाज मंडी स्थित एक खल बिनौला व्यापारी की दुकान पर काम करने वाले पल्लेदार का बीती देर शाम एक युवक ने चाकू से गला काट डाला। गंभीर हालत में युवक को जिला सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

अनाज मंडी में खल बिनौला व्यापारी शुभम केडिया ने बताया कि उसकी दुकान पर काम करने वाले पांच-छह पल्लेदार काम करते हैं। सोमवार देर शाम को अनाज मंडी के पीछे स्थित क्वार्टर पर खाना बनाने के लिए दुकान से तीन मजदूर चले गए थे, जबकि दो मजदूर दुकान पर ही काम कर रहे थे। इसी दौरान मूल रूप से बिहार का रहने वाला पल्लेदार अरविंद भी क्वार्टर पर खाना बनाने चला गया था। उसने दुकान के सामने ही खोखा लगाकर चाय बेचने वाले राजस्थान निवासी रवि के साथ पहले तो शराब पी और फिर किसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया। शुभम ने बताया कि रवि पल्लेदार के साथ शराब पीकर अपने घर चला गया था। लेकिन देर शाम को फिर से वह उनके पास आ गया और बोला कि वह भी उनके साथ यहीं पर खाना खाएगा। पल्लेदारों के साथ खाना खाते समय रवि ने किसी बात को लेकर तैश में आकर बीच में ही खाना छोड़ दिया। इस दौरान उसने वहां रखा चाकू उठाया और फिर अरविंद की छाती पर बैठकर उसका गले पर वार किया। खून से लथपथ हालत में अरविंद को साथी पल्लेदार जिला सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे। वहीं इस हादसे की सूचना मिलते ही नई अनाज मंडी पुलिस भी अस्पताल पहुंची और हालात का जायजा लेने के बाद मौके का मुआयना भी किया। पल्लेदार को देर शाम चिकित्सकों ने रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। नई अनाज मंडी पुलिस चौकी इंचार्ज भूषण कुमार ने शुभम केडिया का बयान दर्ज कर इस संबंध में हत्या प्रयास का केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें