फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मी में अफसर की नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े 11 लाख ठगने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्मी में नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े 11 लाख ठगने वाला काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
आर्मी व सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने के नाम पर बेरोजगारों से ठगी करने वाला एक नटवरलाल पुलिस के हत्थे चढ़ा है। बीटीएम पुलिस चौकी टीम पिछले एक साल से इस जालसाज की तलाश कर रही थी। पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसने तीन व्यक्तियों से आर्मी में नौकरी लगवाने के नाम पर करीब साढ़े 11 लाख रुपये ठग रखे हैं।
विज्ञापन

गांव देवसर निवासी प्रदीप ने आरोप लगाया था कि गांव रानीला निवासी सुनील से उसकी मुलाकात हुई। उसने आर्मी व प्रदेश के सरकारी विभागों में बड़े अधिकारियों से जान पहचान है। आर्मी में लगना चाहते हो तो लगवा दूंगा। सुनील ने कहा कि उसने आर्मी में लगने की बात कही।। इस पर सुनील ने आर्मी में टीए के पद पर लगवाने के लिए पांच लाख रुपये के मांगे। यह रकम उसने उसे दे दी। इसके साथ ही उसके ही दो और साथियों से आर्मी में ही लगवाने के नाम पर साढ़े छह लाख रुपये ले लिये। रकम देने के बाद भी उसने नौकरी नहीं लगवाई। रकम वापस मांगने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। इस पर प्रदीप ने बीटीएम पुलिस चौकी में शिकायत कर 1 दिसंबर 2017 को मामला दर्ज करवाया। इस मामले में बुधवार देर शाम को बीटीएम चौकी इंचार्ज रणवीर शेखावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव रानीला में छापा मारकर आरोपी सुनील को गिरफ्तार किया। चौकी इंचार्ज रणवीर ने बताया कि आरोपी को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें