फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा बोर्ड श्रमिक संघ ने सिक्योरिटी कंपनी पर लगाया पीएम राशि के गबन का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा बोर्ड श्रमिक संघ ने सिक्योरिटी कंपनी पर लगाया पीएफ राशि के गबन का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
शिक्षा बोर्ड श्रमिक संघ के मीडिया सचिव पवन हालुवासिया ने शिवा सिक्योरिटी व श्री श्याम सिक्योरिटी के प्रबंधकों पर बोर्ड में कार्यरत कच्चे कर्मचारियों का पीएफ न देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि शिवा सिक्योरिटी व श्री श्याम सिक्योरिटी के प्रबंधकों ने 2013 से लेकर अक्तूबर 2015 तक का पीएफ गोलमाल कर दिया है। उन्होंने कहा कि हम हरियाणा सरकार से समस्त कच्चे कर्मचारी बोर्ड में कार्य करते हैं। उन्होंने सरकार से अनुरोध करते हुए कहा कि हमारे पीएफ का निपटारा करवाया जाए। ठेकेदार की सीबीआई जांच करवाई जाए ताकि कच्चे कर्मचारियों को परिवार चलाने में समस्याओं का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कई बार सिक्योरिटी प्रबंधकों व ठेकेदार से मुलाकात कर गुहार लगा चुके है, परंतु आज तक उन्हें पीएफ की राशि प्रदान नहीं की गई है। पवन हालुवासिया ने कहा कि जल्द ही कच्चे कर्मचारियों की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मांग की जाएगी और हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा को भी शिकायत पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें