फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी। खर्चे के केस में 12 अक्तूबर को जेल में आए कैदी की सोमवार को मौत हो गई। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तोशाम के गांव पिंजोखरा निवासी रोशनलाल की पत्नी ने कोर्ट में खर्चे का केस डाला हुआ था। खर्चा नहीं भरने पर 12 अक्तूबर को कोर्ट ने रोशनलाल को 20 दिन के लिए जेल भेज दिया था। सोमवार को रोशनलाल की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी तो जेल प्रशासन ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस और परिजन सिविल अस्पताल में पहुंचे। पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें