मोटर लगाते समय करंट लगने से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
घर में पानी की मोटर लगाते समय करंट लगने से बापोड़ा गांव के एक युवक सोनू की मौत हो गई। पुलिस ने इत्तफाकिया मामला दर्ज किया है। शनिवार सुबह घर में पानी की मोटर लगाते समय 25 वर्षीय युवक सोनू की करंट लगने से मौत हो गई। युवक के परिजन सतबीर सिंह ने बताया सोनू घर में पानी के लिए मोटर लगा रहा था कि अचानक मोटर की पाइप निकल गई। पानी को चढ़ाने के लिए कोशिश करते समय मोटर में करंट आ गया। जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को इत्तफाकिया मामला बताया है।