फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलघर के टैंक में डूबने से बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। गांव आलमपुर में स्थित जलघर में डूबने से तीसरी कक्षा के छात्र की मौत हो गई। घटना से गांव में मातम पसरा है।
विज्ञापन

मामला वीरवार सुबह गांव आलमपुर का है। गांव में बने जलघर में कई बच्चे खेलते-खेलते पानी की ओर चले गए। यहां जलघर के टैंक के पानी में डूबने से तीसरी कक्षा के आठ वर्षीय पंकज की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार छात्र पानी पर तैर रही कोई वस्तु निकाल रहा था कि अचानक पांव फिसलने से गहरे पानी में डूब गया। छात्र पंकज के साथ तीन अन्य बच्चे खेल रहे थे। अन्य बच्चों ने पंकज को डूबता देख शोर मचाया। बच्चे जलघर के पास एक दुकान पर गए और दुकानदार को घटना बताई। जानकारी मिलते ही अन्य लोग मौके पर पहुंचे और पंकज को पानी से बाहर निकाला लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वीरवार दोपहर के समय बच्चे का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें