फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच किलो गांजे के साथ वांछित अपराधी सहित दो काबू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी। पौने पांच किलो गांजे के साथ दिनोद गेट चौकी पुलिस ने फतेहाबाद के एक बदमाश और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश सन्नी कर्ण पर हत्या, हत्या प्रयास व अन्य के नौ केस दर्ज है। दोनों दिल्ली के सदर बाजार से गांजा खरीदकर लाए थे और भिवानी की देवसर चुंगी के पास बिना नंबर की गाड़ी में सवार होकर बेचने की तैयारी में थे । इसी बीच पुलिस टीम के हत्थे चढ़ कर। फिलहाल दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
दिनोद गेट चौकी पुलिस इंचार्ज एएसआई दशरथ के नेतृत्व में देवसर चुंगी के पास नाका लगाकर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे रोड की ओर से एक बिना नंबर की डिजायर गाड़ी आ रही है, जिनके पास भारी मात्र में नशीला पदार्थ है। जिसके बाद पुलिस टीम ने रेलवे मार्ग से आने वाहनों की तलाश शुरू कर दी। बिना नंबर की डिजायर गाड़ी को रोका तो उसमें दो युवक सवार थे। तलाशी लेने पर चार किलो 690 ग्राम गांजा मिला। दोनों युवकों की पहचान फतेहाबाद की गुरुनानकपुरा कॉलोनी वासी सन्नी उर्फ कर्ण और फतेहाबाद की ही सतीश कॉलोनी वासी सचिन के रूप में हुई। पुलिस ने पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि दोनों दिल्ली के सदर बाजार से यह गांजा लेकर आए थे और भिवानी में ही बेचना था।
विज्ञापन

फतेहाबाद पुलिस का वांछित अपराधी है सन्नी
जांच में सामने आया कि सन्नी उर्फ कर्ण फतेहाबाद का बदमाश है। जिस पर हत्या, हत्या प्रयास सहित नौ मामले फतेहाबाद सिटी थाना में दर्ज है। वह पुलिस का वांछित अपराधी है। साल 2012 में हत्या के एक मामले में नामजद था। इसके अलावा हत्या प्रयास के चार मामले है। आरोपी युवकों की गाड़ी पर कोई नंबर नहीं था। दोनों के पास गाड़ी के कोई कागजात भी नहीं थे।
विज्ञापन

देवसर चुंगी के पास जांच अभियान के दौरान गुप्त सूचना मिली थी। जिसके आधार पर बिना नंबर की गाड़ी को रुकवाकर जांच की तो उसमें सवार दो युवकों के पास से चार किलो 690 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपी यह गांजा यहां बेचने की फिराक में थे। आरोपी सन्नी उर्फ कर्ण पर फतेहाबाद में हत्या, हत्या प्रयास सहित अन्य केस दर्ज है। फिलहाल आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
दशरथ, इंचार्ज दिनोद गेट चौकी
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें