फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 वाहनों के काटे चालान, 4 इंपाउंड किए

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शनिवार रात 10 बजे से लेकर रविवार अल सुबह चार बजे तक जिला पुलिस की 80 फीसदी फोर्स ने नाइट डोमिनेशन चलाकर जिले की सुरक्षा व्यवस्था जांची। इस दौरान पुलिस की विभिन्न टीमों ने रात के अंधेरे में सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों की जांच की।
विज्ञापन

पुलिस ने जिलेभर में नाकेबंदी कर रात को 111 चेकिंग टीमों ने अपराधों की रोकथाम और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव पहलुओं पर सुरक्षा व्यवस्था को परखा। पुलिस ने 1274 वाहनों की जांच की, जिसमें 75 वाहनों के कागजात पूरे नहीं मिलने पर चालान काटे गए जबकि चार वाहनों के दस्तावेज नहीं मिलने पर इंपाउंड कर दिया।
334 बोतल शराब पकड़ी
पुलिस ने नाइड डोमिनेशन के दौरान थाना व पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले इलाकों में होटल, रेस्टोरेंट, धर्मशाला की भी जांच पड़ताल की और रिकार्ड जांचने के दौरान किसी भी अजनबी को ठहराने नहीं देने की चेतावनी दी। पुलिस की टीमों ने 52 सार्वजनिक स्थलों को जांचा। नाइट डोमिनेशन अभियान के दौरान पुलिस ने 14 लोगों को अवैध शराब के साथ पकड़ा। जिन पर आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर 334 बोतल अवैध शराब पकड़ी। जुआ अधिनियम के तहत एक आरोपी को पकड़ा। 18 लोगों को पुलिस ने अवैध कार्यों में संलिप्त पाए जाने पर पकड़ा। जबकि जांच के दौरान 35 अजनबी पर्चे भी काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें