फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर भेजे लिंक को किया ओके तो बैंक खाते से उड़ गए 45 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। एक व्यक्ति के मोबाइल फोन पर भेजे गए लिंक को ओके करते ही उसके बैंक खाते से 45 हजार रुपये साफ हो गई। मामले की शिकायत सिटी पुलिस को दी गई। फिलहाल पुलिस ने खाते से पैसे गायब होने पर नगदी चोरी व धोखाधड़ी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।
विज्ञापन

कन्हीराम अस्पताल हनुमान गेट क्षेत्र निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि वह दूध की डेयरी में काम करता है। उसका बैंक खाता दिनोद गेट क्षेत्र स्थित एक बैंक में खाता है। गत 24 मई की दोपहर बाद सवा दो बजे उसके बैंक खाता से धोखाधड़ी से 45 हजार रुपये की नकदी निकाली गई। उसने बताया कि उसके दोस्त ने उसके मोबाइल फोन में कोई एप डाउनलोड कर दिया था, जिसके बाद उसके फोन में भेजे गए मैसेज के लिंक को जब उसने ओके किया तो उसके बैंक खाता से नगदी साफ हो गई। इस मामले की पड़ताल पहले उसने बैंक पहुंचकर की, मगर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर मामले की शिकायत लेकर पुलिस के समक्ष पहुंचे। सिटी पुलिस ने इस संबंध में नगदी चोरी व धोखाधड़ी का केस दर्ज कर ऑनलाइन खाता से पैसे उड़ाने के मामले की तहकीकात में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें