भिवानी। इनामी बदमाश विनोद मित्ताथलिया की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस उससे पूछताछ के अलावा हरियाणा के विभिन्न जिलों और राजस्थान में उस पर दर्ज केसों का रिकार्ड खंगाल रही है। 2010 तक ही उस पर हत्या, हत्या प्रयास, लूट, फिरौती मांगने, अपहरण, चोरी के 50 केस दर्ज है। इसके बाद पिछले नौ सालों में छह हत्या की वारदात करना उसने कबूल की है। इसके अलावा अन्य केसों की जांच के लिए पुलिस विनोद व उसके साथी प्रवीण से पूछताछ करने के अलावा हरियाणा के अन्य जिलों और राजस्थान पुलिस से भी संपर्क कर रही है।