फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैफेड गोदाम से सरसों चोरी करने का एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। कस्बा बवानीखेड़ा में जमालपुर रोड स्थित हैफेड के गोदाम से 118 कट्टे सरसों चोरी करने के प्रयास में पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है। इस मामले में पुलिस की यह पहली गिरफ्तारी है, जबकि हैफेड गोदाम के अंदर सरसों चोरी प्रयास में दो नामजद सहित 7 से 8 लोगों की भूमिका सामने आई है।
विज्ञापन

गत 29 जनवरी की रात को हैफेड गोदाम के गेट की जाली तोड़कर 118 कट्टे सरसों के बाहर निकाले गए और पास ही श्मशान भूमि के अंदर एक ट्रैक्टर के अंदर लादकर ले जाने का प्रयास किया गया। चोरों ने सरकारी गोदाम से सरसों के कट्टे निकालने के बाद ट्रैक्टर ट्राली के अंदर खुली सरसों डाल दी थी। मगर जब चोर सरसों को गोदाम से चोरी करने के बाद ट्रैक्टर लेकर जाने लगे तो गड्ढे में फंस गया। जिसपर आरोपी ट्रैक्टर छोड़कर भाग खड़े हुए। जिसके बाद गोदाम भंडारण के निरीक्षक राजेन्द्र कुमार ने मामले की लिखित शिकायत बवानीखेड़ा पुलिस को दी। बवानीखेड़ा पुलिस के जांच अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने हैफेड गोदाम से सरसों चोरी मामले में कलार भैणी उकलाना निवासी विक्रम को गिरफ्तार किया है। जिससे पूछताछ में सामने आया कि उसने एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर हैफेड गोदाम से सरसों चोरी का प्रयास किया था। इस चोरी की वारदात को अंजाम देने में 7 से 8 अन्य व्यक्ति भी शामिल थे। जांच अधिकारी ने बताया कि विक्रम को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस अब अन्य लोगों की गिरफ्तारी के भी प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें