फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का आरोपी हुआ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। महिला पुलिस ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस को दी शिकायत में लड़की ने आरोप लगाया था कि गत 9 फरवरी को गांव के ही एक व्यक्ति ने घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की थी। जिसकी जानकारी उसने परिजनों को दी। परिजन किशोरी के साथ हुई बदसलूकी के मामले में महिला पुलिस थाने पहुंचे, जहां उसके बयान दर्ज किए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। इसी मामले में पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें