तोशाम। सीआईए स्टाफ ने देवराला चौक से एक युवक को अवैध पिस्तौल के साथ काबू किया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ अवैध हथियार अधिनियन के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सीआईए स्टाफ को सूचना मिली की कैरु की तरफ से एक युवक अवैध हथियार लेकर देवराला की तरफ आ रहा है। पुलिस ने नाकाबंदी कर उसे काबू कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम माजरा निवासी अंकित बतलाया। तलाशी में देशी पिस्तौल व एक कारतूस मिला।