फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के सामने युवक की हुई खासी धुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी।
युवती से छेड़छाड़ कर युवक भाग गया। उसका दोस्त युवती के परिजनों के हत्थे चढ़ गया। परिजनों और अन्य ने हाथ चढ़े युवक को धुन डाला। मामला रविवार दोपहर कोर्ट के पास का है। दोपहर करीब डेढ़ बजे बाइक सवार एक युवक ने एक युवती के साथ छेड़छाड़ की। युवती ने इसकी सूचना परिजनों को सूचना दी। इसके बाद खूब हंगामा हुआ। आरोपी युवक तो मौके से भाग निकला। मगर, उसका एक साथी युवती के परिजनों की गिरफ्त में आ गया। उसकी परिजनों ने डंडों से अच्छी खासी धुनाई कर दी। युवक के साथ मारपीट के दौरान खूब हंगामा हुआ और लोग जुट गए। युवक ने बताया कि उसने कुछ नहीं किया। उसने तो छेड़छाड़ करने वाले युवक से लिफ्ट ली थी। आरोपी को पुलिस के हवाले करने की भी तैयार हो गई थी, मगर कुछ परिजनों ने मुख्य आरोपी पर ही कार्रवाई करने की बात कही। इसके बाद पकड़ में आए युवक को छोड़ दिया गया। लाठी-डंडों से घायल युवक बहुत समय तक कोर्ट के सामने ग्रीन बेल्ट में बैठा रहा। बाद में उसे कुछ अन्य युवक लेकर चले गए। मामले में पुलिस में शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें