फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली-सड़ी हालत में है शव, पहचान के लिए शव गृह में रखा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी।
गुजररानी माइनर में तिगड़ाना गांव के पास एक महिला का शव पाया गया। शव क्षत-विक्षत और गला हुआ है। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल शव को पहचान के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रख दिया गया है। रविवार सुबह तिगड़ाना गांव के नजदीक गुजरानी माइनर में एक महिला का शव ग्रामीणों ने देखा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को माइनर से बाहर निकलवाया गया। मृतका की उम्र 35 से 40 वर्ष के करीब बताई जा रही है। शव पानी में होने के कारण गल चुका है। पहचान के लिए आसपास प्रयास किए गए, मगर पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद शव को 72 घंटे के लिए पहचान के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखा गया है। हत्या कर शव माइनर में फेंका है या महिला की डूबने से मौत हुई है। इसका पता पोस्टमार्टम के बाद ही पता लगेगा। मामले में जांच अधिकारी सदर थाना से अनिल कुमार ने बताया कि महिला की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें