फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। महिला पुलिस ने एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिला पुलिस थाने में गत 5 फरवरी को एक पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी थी। इसी मामले में अब सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन

झंडे का अपमान करने पर दर्ज हुआ पिता-पुत्रों पर केस
- 26 जनवरी को एमसी कॉलोनी के मदरसे में आयोजित कार्यक्रम में किया था झंडे का अपमान
भिवानी। सिटी पुलिस ने एक व्यक्ति सहित उसके दो बेटों के खिलाफ झंडे के अपमान करने पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। मामला गत 26 जनवरी का है। रोहतक रोड स्थित एमसी कॉलोनी के मदरसे में गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें मुख्य अतिथि द्वारा झंडा फहराने के दौरान ही डाबर कॉलोनी निवासी जगदीश खान व उसके दो बेटे अकबर और युसुफ खान ने झंड़े का अपमान किया और समारोह में खलल डालकर हंगामा खड़ा कर दिया था। समारोह आयोजकों ने मामले की शिकायत सिटी पुलिस में दी थी। शुरूआत में तो पुलिस ने इसे साधारण लड़ाई झगड़े का मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, मगर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इस मामले में जिला पुलिस कप्तान को शिकायत सौंपकर तिरंगे का अपमान किए जाने के आरोप लगाए और जांच की मांग उठाई। इस मामले में लघु सचिवालय परिसर के बाहर ही मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया था। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद जगदीश खान और उसके बेटों अकबर और युसुफ खान के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें