फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति लगा रहा था फंदा, राहगीरों ने पुलिस को दी सूचना, पहुंचने से पहले तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी। रात करीब साढ़े 11 बजे वैश्य कॉलेज के पास बने छोटे से तिकोना पार्क में एक व्यक्ति फंदा लगाने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान एकता एक्सप्रेस से आए कुछ यात्रियों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। व्यक्ति अपने परने से सुसाइड का प्रयास कर रहा था। राहगीरों ने बचाव का प्रयास भी किया और परना भी काटा। मगर जब तक मदद की जाती वह दम तोड़ चुका था। मृतक की पहचान रेहड़ी दुकानदार के रूप में हुई। परिजनों का कहना है कि मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। फिलहाल पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मामला बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे का है। 48 वर्षीय व्यक्ति वैश्य कॉलेज के सामने बने तिकोना पार्क में पेड़ पर परना बांध सुसाइड का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान एकता एक्सप्रेस रेलवे स्टेशन पर पहुंची और रेलवे स्टेशन से यात्री अपने घरों की ओर जाने लगे। जब तिकोना पार्क के पास से गुजर रहे थे तो उन्होंने व्यक्ति को सुसाइड का प्रयास करते हुए देखा। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। राहगीरों ने अपने स्तर पर भी बचाने का प्रयास किया और परना काटा भी। मगर व्यक्ति तब तक बेसुद हो चुका था। बाद में टीआईटी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। व्यक्ति को उपचार के लिए इमरजेंसी लाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच की तो मृतक की पहचान गांव धनाना हाल जीतूवाला जोहड़ क्षेत्र वासी करीब 48 वर्षीय बलवान शर्मा के रूप में हुई। बलवान सब्जी की रेहड़ी लगाता था। सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि बलवान शर्मा की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। पुलिस ने मृतक के बेटे ललित के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। मामले में जांच अधिकारी एसआई समे सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें