हरियाणवीं मॉडल की फेसबुक पर फौजी ने भेजी अश्लील तस्वीर
भिवानी :
शहर की हरियाणवीं मॉडल की फेसबुक पर फौजी द्वारा अश्लील तस्वीरें पोस्ट किए जाने का मामला सामने आया है। ये फौजी रेवाड़ी का बताया जा रहा है। महिला थाना पुलिस ने मॉडल की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
भिवानी निवासी हरियाणवीं मॉडल व अनेक फिल्मों में अदाकारी करने वाली एक महिला ने आरोप लगाया कि पिछले काफी दिनों से एक व्यक्ति उसे फेसबुक पर अश्लील तस्वीरें व अश्लील कमेंट पोस्ट कर रहा है। उसने मेरी फेसबुक आईडी कहां से ली कुछ नहीं पता। विरोध करने पर उक्त व्यक्ति ने उसे जाति सूचक गालियां दी और जान से मारने की धमकी भी दी। परेशान होकर वीरवार शाम पीड़ित महिला पुलिस थाने पहुंची और पुलिस को शिकायत दी। फेसबुक आईडी की जांच करने पर पता चला कि आरोपी व्यक्ति रेवाड़ी जिले का रहने वाला है और आर्मी में तैनात है। महिला थाना प्रभारी लक्ष्मी देवी ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर रेवाड़ी जिले के उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।