फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीखी नोंक-झोंक के बाद बिना एक्स-रे लौटे महिला व युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी।
सामान्य अस्पताल के एक्स रे विभाग में शनिवार दोपहर एक्स रे करने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। एक महिला और उसके साथ आए युवक की कर्मचारियों से बहस तक हो गई। बाद में युवक और महिला बिना एक्स रे कराए लौट गए। मामला दोपहर करीब 12 बजे का है। एक महिला अपने लड़के साथ एक्स-रे करवाने पहुंची। बहुत देर तक नंबर नहीं आया तो महिला और लड़के ने रोष जताना शुरू कर दिया। दोनों ने आरोप लगाए कि जो लोग ट्रीटमेंट स्लिप देकर इंतजार कर रहे हैं, वे तो खड़े है और जान-पहचान वालों के एक्स-रे पहले किए जा रहे हैं। इसके बाद विवाद बढ़ गया। उनकी कर्मचारियों से तीखी नोंक-झोंक हो गई। हंगामा बढ़ने पर अस्पताल चौकी से पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस के सामने भी करीब 15 मिनट तक कहासुनी हुई। अस्पताल चौकी से एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि किसी ने भी लिखित शिकायत नहीं की है। शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें