फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को बेचने का मामला: रास्ते में भी दो बार बेचने का किया प्रयास, ताऊ के मौजूदगी में हुई शादी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी। उड़ीसा की 15 वर्षीय किशोरी को बेचने के मामले में सामने आया है कि आरोपी ताऊ ने बच्ची को भिवानी लाते समय एक रेलवे स्टेशन पर भी बेचने का प्रयास किया था। जहां दो युवकों से बातचीत की गई मगर रुपयों पर बात नहीं बनी। यह बात किशोरी ने अब काउंसिलिंग में सीडब्ल्यूसी अधिकारियों को बताई है। किशोरी को सामान्य अस्पताल में भी इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा। इसकी शिकायत सीडब्ल्यूसी कमेटी अध्यक्ष ने प्रधान चिकित्सा अधिकारी को की है।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को सुबह एक 15 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में पतराम गेट क्षेत्र स्थित एक दो मंजिला मकान की खिड़की से कूद गई थी। जिसे उसके हाथ-पैर और शरीर पर चोट आई। मकान में मौजूद महिला ने उसकी मदद कर पुलिस को सूचना दी थी। किशोरी ने बताया कि वह उड़ीसा की रहने वाली है और उसके ताऊ ने उसे यहां एक व्यक्ति को दो लाख रुपये में बेच दिया। यहां जिसने खरीदा उसने दो माह पूर्व जबरदस्ती शादी कर ली। पिछले दो महीने से उसे बंधक बनाकर रखा जा रहा है और मारपीट की जा रही है। उसके साथ गलत कार्य हुआ।
विज्ञापन

किशोरी को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बुधवार को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के चेयरमैन सुभाष जिंदल, एडवोकेट मनोज, सीडब्ल्यूसी सदस्य मीना व अन्य अस्पताल पहुंचे और किशोरी का हालचाल जाना। वहां स्टाफ से सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। काउंसिलिंग के दौरान किशोरी ने बताया कि उसे यहां लाते समय रास्ते में भी बेचने का प्रयास किया गया था। एक रेलवे स्टेशन पर दो युवकों को उसके बड़े पापा (ताऊ) ने उसे दिखाया था। मगर रुपयों पर बात बिगड़ गई। वहां हिंदी में स्टेशन का नाम लिखा था और वह उड़िया भाषा जानती है। जिसके बाद उसे यहां लाया गया। यहां जिसे बेचा गया, उसके घर उसके बड़े पापा भी दो दिन तक रहे। इसी दौरान जबरदस्ती उसकी शादी कर दी गई। काउंसिलिंग में यह भी सामने आया कि किशोरी ने पहले भी भागने का प्रयास किया मगर सफल नहीं हो सकी। किशोरी ने बताया कि उस जिस घर में बंधक बनाकर रखा गया, वहां खिड़कियों पर भी ताले लगाए गए थे। सीडब्ल्यूसी चेयरमैन सुभाष जिंदल ने बताया कि किशोरी के पिता को भी सूचित किया गया है और वह एक-दो दिन में यहां पहुंच जाएंगे। इसके बाद अगर किशोरी उनके साथ जाना चाहेगी तो जा सकती है वरना यहां बाल आश्रम में रखा जाएगा।
इलाज के लिए करना पड़ा इंतजार, पीएमओ को की शिकायत
किशोरी को अस्पताल में दो से तीन घंटे इलाज के लिए इमरजेंसी के बाहर इंतजार करना पड़ा। सीडब्ल्यूसी चेयरमैन ने इसकी शिकायत प्रधान चिकित्सा अधिकारी को दी है। शिकायत में बताया कि किशोरी गंभीर हालत में थी मगर इमरजेंसी में इलाज नहीं किया गया। बताया गया कि रेप पीड़ित के लिए अलग से डाक्टर आएगी। काफी समय बाद महिला चिकित्सक आई और इलाज शुरू हो पाया। चेयरमैन ने शिकायत में इलाज सहीं नहीं करने और एमएलआर में भी सारी चोटों का जिक्र नहीं करने का आरोप लगाया। चेयरमैन सुभाष जिंदल ने बताया कि पीएमओ को शिकायत कर इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

वर्जन:::
मामले में आरोपी संदीप और उसकी माता शकुंतला को गिरफ्तार कर लिया है। शकुंतला को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। संदीप को वीरवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी ताऊ की भी तलाश में टीम भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें