फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारा मंडी में खुले में रखी गेहूं की बोरियों में लगी आग, आठ हजार बोरियों को पहुंचा नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी।
चारा मंडी में खुले आसमान में रखी गेहूं की बोरियों में शुक्रवार शाम को आग लग गई। गेहूं की बोरियों से धुुुआं निकला तो आसपास के लोगों को आग का पता लगा। मार्केट कमेटी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से करीब आठ हजार बोरियों में रखे गेहूं में नुकसान हुआ।
शुक्रवार शाम को करीब छह बजे चारा मंडी में गेहूं की लगी हुई स्टैग में आग लग गई। गर्मी ज्यादा होने और अनाज के साथ-साथ बारदाना होने के कारण आग तेजी से भड़क गई। गेहूं के भारी स्टॉक में आग लगने से चारा मंडी में हड़कंप मच गया। आग धीरे-धारे स्टैग में लग गई। इससे लगभग आठ हजार बोरियों में नुकसान हुआ है। मौके पर तैनात खाद्य आपूर्ति विभाग के फिल्ड इंस्पेक्टर अभय कुमार ने बताया कि शाम के समय जब वह अन्य गेहूं की बोरियों को मंडी में उतारने आए तो उन्हें गेहूं की बोरियों में आग लगने का पता चला। तभी उन्होंने दमकल विभाग को फोन किया और आग लगने की जानकारी दमकल विभाग को दी। आधा घंटे बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। दो घंटे की भारी मशक्कत के बाद दोनों गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

आग के कारण आठ हजार बोरियां जलीं
शाम के समय बोरियों में आग लगने से आठ हजार गेहूं से भरी बोरियों को भारी नुकसान पहुंचा है। मौके पर मजदूरों को बुलाकर अधिकारियों ने आग की जगह से बोरियों को हटवाना शुरू कर दिया। विभाग ने आग के बाद सही बची बोरियों को दूसरी जगह लगवाना शुरू कर दिया ताकि आग दोबारा बोरियों को नुकसान न पहुंच सके।
तीन घंटे तक दमकल गाडिय़ों ने बरसाया पानी
आग लगने पर दो दमकल की गाडिय़ों ने लगातार तीन घंटे तक बोरियों में पानी बरसाया। आग बुझाने के लिए विभाग व मजदूरों ने बोरियों को उठाकर सड़क पर डाल दिया और आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने से अनेक सवाल भी खड़े हो गए हैं। आग लगी है या लगाई गई है। क्योंकि आग लगने के बाद उस पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग ने खूब पानी बरसाया जिस कारण सारा गेहूं भी भीग गया और वजन भी ज्यादा हो गया।
विज्ञापन

--
शाम करीब छह बजे चारा मंडी में रखी गेहूं की बोरियों में आग लग गई। आग के कारण बोरियों में कुछ हद तक नुकसान हुआ लेकिन अभी गेहूं को अधिक नुकसान नहीं पहुंचा। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं लग पाया है।
-अभय कुमार, फिल्ड इंस्पेक्टर, खाद्य आपूर्ति विभाग, भिवानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें