फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासान ने छापा मारकर किया सरकारी योजना के फर्जी फार्म भरने वाले गिरोह का भांडा फोड

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी योजना के फर्जी फार्म भरने वाले का भांडा फोड़
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
कस्बा सिवानी में लोगों को भ्रमित करके बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के नकली फार्म भरने वाले को महिला एवं बाल विकास विभाग और पुलिस ने काबू किया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। शुक्रवार को जिला प्रशासन को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत फर्जी फार्म भरवाए जाने की सूचना मिली। उपायुक्त अंशज सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस और महिला एवं बाल विकास विभाग की एक टीम का गठन किया गया। टीम के सदस्यों ने सिवानी में छापा मारा और मौके पर एक व्यक्ति को फोटो स्टेट की दुकान पर फर्जी फार्म भरते पकड़ा गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी दीपिका बजाज ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति महिलाओं को इस योजना से दो लाख रुपये मिलने का झांसा दे रहा था। आवेदन फार्म दिल्ली महिला एवं बाल विकास विभाग, शास्त्री भवन दिल्ली का पता अंकित किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि इस तरह से कुछ लोग महिलाओं को भ्रमित करके आवेदन भर रह रहे हैं और इस एवज में वे महिलाओं से रुपए ऐंठ रहे हैं। ऐसे में महिलाएं किसी भी व्यक्ति के बहकावे में न आएं। यदि कहीं पर ऐसे फार्म भरवाए जाने की सूचना मिले तो उसकी जानकारी तुरंत विभाग को दें ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें