सड़क हादसे मे बाइक सवार की मौत
भिवानी। भिवानी-दादरी सड़क मार्ग पर गोविंद पुरा के समीप ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। गंभीर हालत में घायल युवक को राहगीर उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लेकर आए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृृत घोषित कर दिया।
शुक्रवार दोपहर बाद गोविंदपुरा निवासी सन्नीपाल बाइक पर भिवानी से गांव जा रहा था। गोविंदपुरा के समीप पहुंचते ही सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर लगने से सनीपाल बाइक समेत सड़क पर जा गिरा। इससे उसे गंभीर चोट आई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।