फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना के बाद गाड़ी चालक से मारपीट और धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाड़ी चालक से मारपीट और धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

भिवानी। बवानीखेड़ा पुलिस ने सड़क दुर्घटना के बाद गाड़ी चालक से गाली गलौच करने एवं उसे जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में तालू निवासी हिम्मत ने बताया कि गत 9 फरवरी को वह अपनी रिट्ज कार से शाम 8 बजे बवानीखेड़ा से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान जब वह गांव पुर के समीप पहुंचा तो सामने से एक तेज रफ्तार गाड़ी आई और उसे सीधी टक्कर मार दी। हादसे के बाद दूसरी गाड़ी में सवार लोगों ने उनके साथ गाली गलौच किया और फिर उन पर हमला कर मारपीट भी की। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए गांव पुर निवासी लीलू उर्फ सुरेंद्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें