फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत से लोटते समय आरोपी युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो बहल । क्षेत्र के गांव सिधनवा में कुछ युवकों ने एक युवक को लोहे की रॉड और डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है युवक को गाड़ी से कुचलने का प्रयास भी किया। घायल हिसार के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस ने पीड़ित के चचेरे भाई की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में सिधनवा निवासी तेजीन्द्र ने बताया कि 5 अक्तूबर को रात करीब 10 बजे वह अपने चचेरे भाई नरेन्द्र के साथ खेत से घर जा रहा था। गांव में शराब ठेके के पास करीब एक दर्जन युवक उसके चचेरे भाई विक्रम को डंडों से पीट रहे है। इतना हीं युवकों ने उसे गाड़ी से कुचल कर मारने का प्रयास किया। शोर मचाने पर वह लोग भाग निकले। मारपीट में विक्रम को गंभीर चोट आई हैं। उपचार के लिए उसे हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस जांच अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि मामले में पुलिस ने दर्शन, मुकेश, गोलू, शेरा तथा अमित के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें