अमर उजाला ब्यूरो
तोशाम। गांव आलमपुर निवासी एक व्यक्ति ने नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा करने व 12 लाख की राशि नहीं दिए जाने की पुलिस में शिकायत की है। पुलिस ने धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
गांव आलमपुर निवासी रामकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि हिसार निवासी राजेश कुमार व गांव गुढ़ा निवासी सत्यवान ने दो पुत्रों को नौकरी जिसमें एक को कृषि विभाग में फिल्ड ऑफिसर व एक को चपरासी लगवाए दिलाने के नाम पर जाने के लिए सितंबर 2016 को 12 लाख रुपये लिए थे। लेकिन किसी विभाग में नौकरी पर नहीं लगवाया गया। बल्कि फर्जी कागजात तैयार करवाकर धोखा दिया गया है। इसमें भठिंडा (पंजाब) में नौकरी दिलवाने के लिए कहा गया लेकिन कोई नौकरी नहीं लगवाई गई। आरोपी से 12 लाख वापस लेने चाहे तो वह अब धमकियां दे रहा है। पुलिस में शिकायत करने पर बुरा हाल करने की धमकी दी गई है। रामकुमार ने मामले में जानमाल का खतरा बताया है। शिकायत में सुरक्षा की गुहार की गई है। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी जयसिंह ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है।