फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन में गड़बड़झाला की जांच शुरू, लोगों के बयान कलमबद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
राशन में गड़बड़झाला की जांच शुरू, बयान कलमबद्ध
विज्ञापन

बहल
राशन कार्ड में गलत आधार नंबर डालकर राशन में गड़बड़झाला करने के संबंध में सीएम विंडो पर की गई शिकायत पर खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारियों की टीम बहल पहुंची। अधिकारियों ने पीड़ित शिकायत कर्ताओं की शिकायतें सुनी और करीब 15 उपभोक्ताओं के लिखित बयान लिए। उपभोक्ताओं ने बताया कि उनके राशन कार्ड में डिपो होल्डर ने गलत आधार नंबर दर्ज कर उनका राशन डकारा है।
राजेन्द्र सिंह जांघू, एएफएसओ सिवानी, सत्यवान इंस्पेक्टर बहल तथा जायस सब इंस्पेक्टर सिवानी शनिवार को जांच के लिए रामलीला मैदान में पहुंचे। वहां पर बड़ी संख्या में उपभोक्ता उनके इंतजार में खड़े थे। उपभोक्ताओं ने बताया कि पिछले काफी समय से उनका डिपो होल्डर राशन वितरण में भारी गोलमोल कर रहा है। उनके राशन कार्ड में परिवार के किसी एक सदस्य का आधार कार्ड नंबर जानबूझ कर गलत लिखा गया है। इसी आधार कार्ड होल्डर के नाम से उनके हिस्से का राशन डकारा गया है। उनको इस बात का बहुत बाद में पता चला तब तक कई महीने का राशन डिपो होल्डर ने गोलमाल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि उनके आधार कार्ड में परिवार के उन सदस्यों के नाम से गलत आधार कार्ड नंबर डालकर राशन निकाला गया है जिनकी काफी समय पहले मौत हो चुकी है। कस्बे के मनीष चौधरी ने इस संबंध में सीएम विंडो में शिकायत दर्ज करवाई थी। शनिवार को इसी शिकायत की जांच करने आए अधिकारियों के समक्ष उपभोक्ताओं ने डिपो होल्डर के खिलाफ खुलकर शिकायत दर्ज करवाई। जांच अधिकारियों ने बताया कि वे उपभोक्ताओं के बयान के आधार पर रिपोर्ट बनाकर आगे भेजेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें