भिवानी। गांव प्रहलादगढ़ से धिराणा के बीच निमड़ीवाली पावर ग्रिड से महेंद्रगढ़ तक ट्रांसमिशन लाइन पर टॉवर निर्माण के दौरान इलेक्ट्रिकल पार्ट चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी सामान की कीमत लाखों में बताई जा रही है। सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। निमड़ीवाली पावर ग्रिड थर्मल प्लांट महेंद्रगढ़ तक ट्रांसमिशन लाइन के लिए टावर लगाने का काम कंस्ट्रक्शन एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा किया जा रहा है। इसी दौरान टावर खड़े किए जा रहे हैं। कार्य के दौरान ही लाखों रुपयों के इलेक्ट्रिकल पार्ट चोरी हो गए । जिसकी जानकारी कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने वाले कर्मचारियों ने उसे दी। एडमिन मैनेजर विजय कुमार ने बताया कि चोरी हुए सामान की कीमत लाखों रुपयों में आंकी जा रही है। फिलहाल मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। सदर पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।