फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान-माल का नुकसान पहुंचाने पर दो पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर तोड़फोड़ करने वाले दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
तोशाम। गांव संडवा निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद सहित विभिन्न चार लोगों के खिलाफ जान-माल को नुकसान पहुंचाने, नकदी चोरी करने, एससी एसटी एक्ट व अवैध हथियार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

गांव संडवा निवासी व अंबेडकर सभा के कोषाध्यक्ष मिंटू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि 14 मई को दोपहर दो बजे गांव संडवा निवासी धर्मेंद्र, सरल निवासी अमित व दो अन्य व्यक्ति शराब पीकर घर आए और तोड़फोड़ शुरू कर दी, जिसमें करीब दस हजार रुपये का नुकसान हुआ है। दो पिस्टलों व लोहे की रॉड के साथ आए इन युवकों ने अंबेडकर सभा के करीबन 35 हजार रुपये का नकदी भी ले गए। मिंटू ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों के साथ गाली-गलौच भी की और उससे मारपीट भी की। घटना को अंजाम देने दौरान जब सौ नंबर पर फोन कर पुलिस को शिकायत दी तो आरोपी मोटरसाइकिल मौके पर छोड़कर फरार हो गए। मिंटू की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने बताया कि शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें