फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारबंद नकाबपोश लुटेरो ने पिस्तौल के बल पर की पेट्रोल पंप पर लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
नाके से 400 मीटर दूर पेट्रोल पंप पर पिस्तौल के बल पर 41 हजार की डकैती
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लोहारू (भिवानी)।
लोहारू- सूरजगढ़ रोड पर ढाणी रहीमपुर के निकट स्थित समाधवाला पेट्रोल पंप पर रविवार अल सुबह स्विफ्ट कार सवार हथियारबंद पांच नकाबपोशों ने डकैती डाल दी। बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर सेल्समैन से साढ़े 41 हजार रुपये की नकदी लूट ली और सेल्समैन को गनप्वाइंट पर लेकर केबिन में तसल्ली से छानबीन की। कुछ नहीं मिलने पर बदमाश केबिन से डीवीआर और एलईडी भी उखाड़ ले गए। वारदात स्थल से करीब 400 फीट की दूरी पर ढाणी रहीमपुर में लोहारू पुलिस ने नाका लगाया हुआ है, जहां पर 24 घंटे पुलिस तैनात रहती है। इसके बावजूद पांच नकाबपोश बदमाश डकैती डाल कर स्विफ्ट कार में आसानी से निकल गए। लोहारू पुलिस ने मौके पर पहुंच कर वारदात की जांच की और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। पुलिस ने डकैती और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ढाणी रहीमपुर गांव के निकट समाधवाला पेट्रोल पंप पर तैनात सेल्समैन संजय ने बताया कि रविवार रात को तीन सेल्समैन ड्यूटी पर थे, जो शिफ्ट अनुसार काम कर रहे थे। रविवार अल सुबह करीब 4.15 बजे संजय ड्यूटी पर था। संजय ने बताया कि वह पंप के केबिन में बैठा हुआ था जबकि अन्य दो सेल्समैन दूसरे केबिन में सोये हुए थे। इसी दौरान एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार पेट्रोल पंप पर आई और दो बार हॉर्न बजाया। सेल्समैन संजय पेट्रोल डालने के लिए केबिन से बाहर आया। इसके बाद कार सवार दो युवक आगे की व तीन पीछे की सीट से उतरे और उतरते ही उनमें से एक ने सेल्समैन संजय की कनपटी पर बंदूक लगा दी व एक ने नुकीली राड उसके कमर में लगा कर कहा कि अगर शोर मचाया तो जान से हाथ धो बैठोगे। इस दौरान सभी बदमाशों ने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। इसके बाद आरोपी बदमाश संजय को केबिन में ले गए और गनप्वाइंट पर लेकर एक कोने में खड़ा कर दिया। संजय ने बताया कि बाद में लुटेरों ने उसके पास जो भी नकदी थी वो उससे ले ली। अंदर की सेफ की चाबी की मांग की जो कि उसके पास नहीं थी। बाद में लुटेरों ने केबिन में लगी सभी दराजों को खंगाला, परंतु वहां उनके मतलब का कुछ भी नहीं था। इसके बाद बदमाश पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर और एलईडी भी ले गए। संजय के अनुसार बदमाश युवक वारदात को अंजाम देने के बाद कार में सवार होकर वापस लोहारू की ओर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने वारदात स्थल का मौका मुआयना कर साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया है।
---
राजस्थान पुलिस ने भी किया वारदात स्थल का दौरा
रविवार सुबह लोहारू में हुई डकैती की वारदात को पड़ोसी राज्य राजस्थान के पिलानी कस्बे में स्थित पेट्रोल पंप, टोल नाके पर गत दिनों घटित हुई लूटपाट एवं हत्याकांड की घटना से जोड़ कर भी देखा जा रहा है। इसी कड़ी मेें चिड़ावा के डीएसपी सौरभ तिवाड़ी ने रविवार को लोहारू पहुंच कर वारदात स्थल का दौरा किया। उन्होंने बताया कि राजस्थान में गत माह हुई पिलानी के पेट्रोल पंप और गाडाखेड़ा के टोल नाके की लूटपाट व हत्याकांड की घटनाओं में प्रारंभिक जांच में अपराध के तरीके, अपराधियों के हाव भाव व कद काठी से यह घटना मेल खा रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों राज्यों में हुई वारदातों में एक ही गैंग का हाथ है। गत आठ मार्च को राजस्थान के पिलानी में स्विफ्ट कार सवार बदमाशों ने लूट में असफल रहने पर पेट्रोल पंप के सेल्समैन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 22 मार्च को गाढा खेड़ा गांव में शराब के कारिंदे से गन प्वाइंट पर 34 हजार लूटे थे। इस वारदात स्थल से कुछ दूरी पर बने टोल पर भी गन प्वाइंट पर 40 हजार रुपये लूटे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
लोहारू- सूरजगढ़ रोड पर स्थित समाधवाला पेट्रोल पंप पर पांच हथियारबंद नकाबपोशों ने डकैती डाल पंप के सेल्समैन संजय से करीब 41 हजार 500 रुपये की लूटपाट किए जाने की शिकायत मिली है। पुलिस ने आसपास के रास्तों के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की है। सेल्समैन संजय की शिकायत पर डकैती और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
वेदप्रकाश, एसएचओ, थाना लोहारू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें