फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब़इक और जीप की टक्कर में दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जीप और बाइक की भिड़ंत में दो युवक घायल
विज्ञापन

लोहारू। देवीलाल चौक के निकट रविवार दोपहर को कैंपर जीप और मोटरसाइकिल साइकिल की आमने-सामने भिडंत में मोटरसाइकिल सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों में से एक की गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
देवीलाल चौक के निकट पिलानी रोड की तरफ से आ रही एक मोटर साइकिल तथा लोहारू के पुराना शहर रोड से आ रही एक कैंपर गाड़ी की सीधी टक्कर में मोटरसाइकिल सवार मनजीत (25) तथा रविंद्र (25 वर्ष) को गंभीर चोटें आई है। टक्कर इतनी भीषण थी की मोटर साइकिल सवार एक युवक कैंपर के ऊपर से उछलते हुए दूसरी ओर जा गिरा। टक्कर से मोटरसाइकिल के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में घायल दोनों ही युवक लोहारू के साथ लगते राजस्थान राज्य के सडजूला गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना के तुरंत बाद कैंपर जीप चालक ने दोनों घायलों को नगर के निजी अस्पताल में पहुंचाया जहां से दोनों को लोहारू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। लोहारू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद घटना में गंभीर रूप से घायल रविंद्र को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें