फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता, पुत्र के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्साइज विभाग में ड्राइवर लगवाने के नाम पर ढाई लाख ठगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
एक्साइज विभाग में ड्राइवर लगवाने के नाम पर ढाई लाख रुपये ठग लिए गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पिता-पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में हाल मोहल्ला निवासी अमित गोयल ने बताया कि रेवाड़ी खेड़ा निवासी एक व्यक्ति ने उनसे कहा कि उसकी एक्साइज विभाग में उच्च अधिकारियों से जान-पहचान है। उसने अपना लड़का भी नौकरी में लगवा दिया है। उस व्यक्ति ने उनसे एक्साइज विभाग में ड्राइवर लगवाने की बात कही। बदले में रुपये मांगे। पांच लाख में नौकरी लगवाने की बता तय हो गई। इसके बाद उसने आरोपी को ढाई लाख रुपये दे दिए। सात-आठ महीने बाद भी आरोपी ने न तो उसकी नौकरी लगवाई और न ही रुपये वापस दिए। रूपये मांगने पर धमकी दी जा रही है। शहर थाना से एसआई बंसीधर ने बताया कि अमित गोयल की शिकायत पर रेवाड़ीखेड़ा निवासी मनबीर और उसके लड़के किरोड़ी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें