पेंशन लेने जा रही बुजुर्ग महिला को बाइक ने मारी टक्कर, गंभीर
भिवानी। देवसर चुंगी जोगीवाला मंदिर के समीप पेंशन लेने आई एक बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार बाइक चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग महिला को गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए जिला सामान्य अस्पताल लाया गया। वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने भी घायल का बयान दर्ज कर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी। गांव टिटानी निवासी 65 वर्षीय ओमपती ने बताया कि विद्या नगर निवासी उसके भजीते सोनू के साथ 8 फरवरी को पीएनबी बैंक शाखा से पेंशन लेने के लिए आई थी। वह शाखा के बाहर ही खड़ी थी। इसी दौरान देवसर चुंगी की तरफ से एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं, जिसके लिए उसे अस्पताल ले जाया गया। सिटी पुलिस ने घायल बुजुर्ग महिला ओमपती के बयान दर्ज कर बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। े