भिवानी। थाना सिविल लाइन पुलिस ने चिड़िया घर रोड पर से युवक को अवैध हथियार साथ काबू किया। जानकारी के अनुसार एवीटी स्टाफ में तैनात एएसआई अशोक अपनी टीम के साथ महम चौक पर गश्त में मौजूद था। उसी समय गुप्त सूचना मिली कि एक युवक चिड़ियाघर मोड़ पर अवैध हथियार सहित खड़ा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे दबोच लिया। पूछताछ करने पर आरोपी की पहचान खाडी मुहल्ला निवासी अमित उर्फ जोनी के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से 315 बोर का अवैध देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद ह्रुए।