अवैध शराब के साथ सिरसा का युवक गिरफ्तार
बहल (भिवानी)।
बहल पुलिस ने दो अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर अवैध शराब की 44 बोतलें बरामद की हैं। पुलिस ने दोनों मामलों के शराब को कब्जे में लेकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
बहल पुलिस ने बुसान गांव में पुरुषोत्तम नामक व्यक्ति से शराब की 20 बोतलें बरामद की हैं। पुलिस अधिकारी राजबीर ने बताया शराब को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसे बाद में रिहा कर दिया गया। वहीं, दूसरे मामले में एएसआई ओमप्रकाश ने साहलेवाला गांव में सिरसा के नाथूसारी चौपटा निवासी सुनील से 24 बोतलें शराब बरामद की हैं।