फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाउन प्लानर आफिसर की शिकायत पर महिला के खिलाफ दर्ज हुआ केस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

भिवानी। गांव हालुवास के समीप अनाधिकृत निर्माण के मामले में टाउन प्लानर की शिकायत पर सदर पुलिस ने एक महिला सहित दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। भिवानी-दादरी मुख्य मार्ग पर गांव हालुवास पेट्रोल पंप के समीप अनाधिकृत निर्माण कार्य के चलते जिला योजनाकार विभाग के अधिकारी ने सदर पुलिस में केस दर्ज करा दिया। शिकायत में बताया कि 25 जून 2018 को कृषि की जमीन पर अनाधिकृत रूप से निर्माण कार्य किया गया, जिसकी विभाग से कोई एनओसी नहीं ली गई। इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने भी कई बार साइट का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण पूरी तरह से अनाधिकृत पाया गया। इस पर पहले विभाग द्वारा निर्माण हटाने का नोटिस भी जारी किया गया, मगर इसके बावजूद भी इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया। पुलिस ने गांव हालुवास निवासी एक महिला के खिलाफ पीपीपी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी। इसी तरह हालुवास के समीप ही संजय नामक एक व्यक्ति ने भी अवैध रूप से प्लाट काटकर उनकी नींव भर चाहरदीवारी कर अनाधिकृत निर्माण किया गया। इस पर भी विभाग द्वारा यही प्रक्रिया अपनाई गई। इस संबंध में भी सदर पुलिस ने उसके खिलाफ पीपीपी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें