सड़क हादसे में दुकानदार की मौत
भिवानी। हांसी रोड फ्लाईओवर पर बीती रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक दुकानदार की मौत हो गई। दुकानदार देवनगर स्थित अपनी दुकान को बंद करके घर लौट रहा था।
रविवार शाम डीसी कॉलोनी निवासी नरेंद्र कुमार (43) अपनी दुकान से बाइक पर सवार होकर घर डीसी कॉलोनी लौट रहा था। इसी दौरान फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। मृतक के भतीजे रामरतन ने बताया कि मोबाइल में डॉयल नंबर पर कॉल करके राहगीरों ने उन तक हादसे की सूचना पहुंचाई। रात साढ़े नौ बजे परिवार के लोग पहुंचे तो उसके चाचा की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।