फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: न्यायालय परिसर में प्रशिक्षु महिला अधिवक्ता ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, तीन अधिवक्ताओं पर केस दर्ज

Tue, 23 Jan 2024 04:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी न्यायालय परिसर में एक प्रशिक्षु महिला अधिवक्ता ने तीन अधिवक्ताओं पर पिटाई और छेड़छाड़ कर जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत सिविल लाइन पुलिस थाना में दी गई, जिस पर तीन नामजद अधिवक्ताओं के खिलाफ छेड़छाड़ व एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में प्रशिक्षु महिला अधिवक्ता ने बताया कि उसने हाल ही में एलएलबी करने के साथ एक अधिवक्ता के चैंबर में प्रैक्टिस शुरू की है। उसका भाई भी उसी अधिवक्ता के यहां प्रैक्टिस कर रहा है।
शिकायत में आरोप लगाया कि गत 20 जनवरी की शाम पांच बजे वह अपने भाई के साथ साइकिल स्टैंड की तरफ जा रही थी कि इसी दौरान बी ब्लॉक की छत पर से कुछ अधिवक्ताओं ने उसे आवाज लगाकर उसकी तरफ अश्लील इशारे किए। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। जब उसका भाई उनका विरोध करने छत पर पहुंचा तो आरोपियों ने उसे छत से आधा नीचे की तरफ लटका कर उसे नीचे गिराने की धमकी देकर उसे ऊपर बुलाया। जब वह ऊपर पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसे जातिसूचक शब्द कहे। आरोपियों ने उसके भाई के साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन

प्रशिक्षु महिला अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि तीनों उसे जातिगत तौर पर जानते हैं। इसी वजह से आरोपियों ने उन्हें काफी भला बुरा कहा और धमकी दी। इसके बाद डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। वहीं परिजन भी वहां पहुंच गए। आरोपियों द्वारा पहुंचाई गई चोटों का इलाज कराने के लिए अस्पताल पहुंचे। वहीं सिविल लाइन पुलिस ने प्रशिक्षु महिला अधिवक्ता की शिकायत पर तीन अधिवक्ताओं के खिलाफ छेड़छाड़ और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें