फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बवानीखेड़ा फाइटर्स ने बाढड़ा बुल्स को दादरी डेविल्स ने छोटी काशी स्टार्स को हराया

Mon, 08 Apr 2024 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भिवानी में क्रिकेट प्रतियोगिता के मैच का दृश्य। 
विज्ञापन
भिवानी। गांव रेवाड़ीखेड़ा के ठाकुर आजाद सिंह खेल स्टेडियम में अमित वशिष्ठ की याद में 16 दिवसीय भिवानी प्रीमियर क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है। इसके नौवें दिन के मुकाबले रविवार को हुए। पहला मुकाबला बाढड़ा बुल्स और बवानीखेड़ा फाइटर्स एवं दूसरा मैच छोटी काशी स्टार्स और दादरी डेविल्स के बीच हुआ। इस दौरान खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह दिखा।
विज्ञापन

मैच का शुभारंभ जीत भारती महाराज, तन्वी वशिष्ठ, रमेश कितलाना, योगेश, अनिल शर्मा ने टॉस कर करवाया। फाउंडेशन के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने बताया कि भिवानी प्रीमियर क्रिकेट लीग के नौवें दिन का पहला मैच बाढड़ा बुल्स और बवानीखेड़ा फाइटर्स के बीच हुआ। बाढड़ा बुल्स ने टॉस जीतकर बवानीखेड़ा फाइटर्स को बल्लेबाजी का मौका दिया। 156 रन का टारगेट बाढड़ा बुल्स के सामने रखा।
सर्वाधिक आशीष ने 60 रन बनाए। बाढड़ा बुल्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 146 रनों पर ऑल आउट हो गई। बवानीखेड़ा फाइटर्स ने 10 रनों से मैच जीत लिया। गेंदबाजी में कप्तान नरेश तंवर ने दो विकेट, आशीष ने तीन विकेट ली। इस मैच में आशीष मैन ऑफ द मैच चुने गए।
विज्ञापन

शर्मा ने बताया कि दूसरा मैच छोटी काशी स्टार्स और दादरी डेविल्स के बीच हुआ। छोटी काशी स्टार्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 152 रन बनाए। सर्वाधिक कप्तान रवि शर्मा ने 37 रन और सुरेंद्र ने 25, विनीत ने 20 रन बनाए। गेंदबाजी में कप्तान अजय ने तीन विकेट और दीपक शर्मा ने भी तीन विकेट लिए।
दादरी डेविल्स ने लक्ष्य का पीछा कर पांच विकेट से मैच जीत लिया। सर्वाधिक दिनेश वर्मा ने 50 रन बनाए। अजय ने 15 गेंदों में पांच छक्के और तीन चौके लगाए। अजय मैन ऑफ द मैच रहे। इस अवसर पर कर्मवीर शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, टीटू, कृष्ण भारत, छोटू प्रधान, विपिन यादव, निनित, विनय, राेहित शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें