भिवानी। जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के चार नए मरीज मिले हैं, जिसके बाद जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या नौ हो गई। स्वास्थ्यकर्मियों ने शुक्रवार को कोरोना जांच के 900 सैंपल नागरिक अस्पताल की लैब भेजे हैं, जिनकी रिपोर्ट शनिवार सुबह आने की उम्मीद है। वहीं जिले के 857 सैंपल की रिपोर्ट पहले से लंबित है। जिले में कोरोना के नौ सक्रिय मरीज हैं, जिनमें से आठ मरीज होम आइसोलेट हैं और एक मरीज अस्पताल में दाखिल है। सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य ने बताया कि जिले के शहरी क्षेत्र में कोई संक्रमित मरीज नहीं है। जिले में नौ सक्रिय मरीज है, जोकि ग्रामीण क्षेत्र से है।