हरियाणा के भिवानी के जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान गांव खरक कलां में मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार ने पिछले आठ साल में एक लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी हैं। अकेले भिवानी जिले से दस हजार नौकरी दी गई हैं। इसमें किसी का आना तक नहीं लगा है, यानी की सरकारी नौकरी के लिए किसी को कोई रिश्वत नहीं देनी पड़ी है।
सरकार ने बिना सिफरिश नौकरी दी हैं। वहीं सरकारी नौकरियों पर हाईकोर्ट में स्टे पर सीएम की प्रतिकूल टिप्पणी पर विपक्ष हमलावर हो गया। कांग्रेस के दिग्गज नेता रणदीप सुरजेवाला ने सीएम के बयान पर ट्वीट कर टिप्पणी कर कहा है कि ये देश की न्याय पालिका पर हमला है। ये हाईकोर्ट की कार्यवाही को प्रभावित करने की कोशिश है।
दरअसल मुख्यमंत्री मनोहरलाल रविवार से भिवानी में तीन दिवसीय दौरे पर हैं। वे भिवानी, तोशाम और बवानीखेड़ा हलके के कई बड़े गांवों में पहुंचकर जनसंवाद कर रहे हैं। रविवार को गांव खरक कलां में उनके जनसंवाद का शुभारंभ था।