फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: आलू चम्मच रेस में उर्मिला चैहड़ कलां रही प्रथम

विज्ञापन
महिला खेल प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों को हरी झंडी दिखाती हुई सीडीपीओ विभूति, सुपरवाइजर ममता, ललि? - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
बहल। महिला एवं बाल विकास विभाग ने बहल खंड की महिलाओं के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में साइकिल रेस, आलू चम्मच रेस के अलावा विभिन्न रेस प्रतिस्पर्धाएं शामिल रही। वीरवार को राजीव गांधी ग्रामीण खेल परिसर में आयोजित प्रतियोगिता का सीडीपीओ विभूति मुख्यातिथि रही। प्रतियोगिता में बहल खंड के ओबरा, सिरसी व बहल सर्कल की महिलाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता 18 से 30 और 30 से 45 दो वर्गों में विभाजित रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में आलू चम्मच रेस में उर्मिला चैहड़ कलां को प्रथम, पूजा गोकलपुरा को द्वितीय व सुनीत नूनसर को तृतीय स्थान मिला। मटका रेस में मंजीता ओबरा को पहला, सरोज चैहड़ खुर्द को दूसरा व मीना बहल को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। साइकिल रेस में सरिता बहल ने पहला, कविता बहल ने दूसरा व निक्को सिरसी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर रेस में बिमला बहल ने पहला, दर्शना गोपालवास ने दूसरा व सुशीला चैहड़ कलां ने तीसरा, 300 मीटर रेस में सोनिका ओबरा ने पहला, पुनीत बहल ने दूसरा व प्रियंका सलेमपुर ने तीसरा स्थान वहीं 400 मीटर रेस में सोनिका बहल ढाणी ने पहला, ज्योति नांगल ने दूसरा व ज्योति गोकलपुरा ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का संचालन सुपरवाइजर ममता, ललिता ने किया। इस अवसर पर सुखबीर सहायक, उर्मिला हरियावास, सीमा मंढ़ोली, रोशनी, सीमा, सिलोचना, आशा, हीरासिंह, अनीता, कविता, कोच राकेश, कुलदीप, स्टाफ नर्स सुमन, सुनीता, बीना, सरोज, सत्या उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें