फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहारू शहर के पुराना थाना परिसर में बनाया जाएगा सामुदायिक भवन

विज्ञापन
लोहारू आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करते कृषि मंत्री जेपी दलाल। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
लोहारू। कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने शनिवार को अपने जनसंपर्क अभियान के तहत विभिन्न गांव का दौरा किया। उन्होंने लोहारू आवास पर कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर लोगों की समस्याएं सुनीं। लोहारू, फरटिया ताल व ढिगावा सहित कई गांवों का दौरा करते हुए कृषि मंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके निवारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि लोहारू शहर के पुराना थाना की जगह में एक भव्य सामुदायिक भवन बनाया जाएगा, जिसका शीघ्र एस्टीमेट बनवाकर उसकी राशि मंजूर करवाई जाएगी। कृषि मंत्री ने कहा कि चुनाव के दौरान ग्रामीण गुटों में बंट जाते हैं, परंतु अब सरपंच बनने के बाद सरपंच को बिना भेदभाव व गुटबाजी के गांव में विकास कार्य कराने चाहिए। यह उनका नैतिक दायित्व भी बनता है। इस अवसर पर रविंद्र मंढोली, पूर्व चेयरमैन राजीव श्योराण, मंडल अध्यक्ष रामफल श्योराण, गजानंद अग्रवाल, विजय गुरावा, सोनू शर्मा, बलवान जांगड़ा, बंटी तायल, विरेंद्र लांबा, विजय फौगाट, संजय नेहरा, रामदत्त पहाड़ी, सुरेंद्र नेहरा, बलवंत गोठड़ा, अरुण खरकड़ी, धीरसिंह नेहरा उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें