फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: शहर की तर्ज पर बड़े गांवों में विकसित होंगी सभी सुविधाओं से युक्त कॉलोनियां, सीएम मनोहरलाल ने की घोषणा

Mon, 03 Apr 2023 12:34 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

पुलिस विभाग में नीलाम होने वाले वाहनों की ऑनलाइन बोली होगी। मुख्यमंत्री ने जनसंवाद में खरककलां के विकास कार्यों के लिए ढाई करोड़ की राशि मंजूर की है। चांग को महाग्राम योजना में शामिल किया जाएगा। यहां सीवरेज सिस्टम बनवाएंगे। 
विज्ञापन
जनसंवाद के बाद मिट्टी के बर्तनों में खाना खाते मुख्यमंत्री मनोहरलाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि अब प्रदेश के बड़े गांवों में शहरी तर्ज पर समुचित सुविधाओं से युक्त कॉलोनियां विकसित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि गांवों से लोगों के पलायन को रोकने के लिए सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन जैसी सुविधाएं गांवों में ही मुहैया कराएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब सभी जिलों में पुलिस विभाग द्वारा नीलाम किए जाने वाले वाहनों की ऑनलाइन बोली की जाएगी। राज्य सरकार की ओर से सभी जिलों में पुलिस को आदेश जारी कर दिए जाएंगे। वहीं गांव चांग को भी महाग्राम योजना में शामिल कर सीवरेज सिस्टम बनवाया जाएगा।

विज्ञापन


वे रविवार को भिवानी जिले के गांव खरककलां में जनसंवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीणों की मांग के अनुसार सरकार ने खेतों के रास्ते और गांव में कम्युनिटी सेंटर बनाने की मांग को मंजूर किया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव के तालाब का नवीनीकरण कार्य अगस्त तक पूरा किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक खरक कलां गांव के लिए 60 लाख रुपये दिए गए और इस वित्त वर्ष के लिए ढाई करोड़ मंजूर किए हैं। इसके अलावा विभिन्न प्रकार की ग्रांट के तहत भी 70 करोड़ रुपये की ग्रांट दी गई है। सीएम ने कहा कि आठ सालों में एक लाख से अधिक सरकारी नौकरी दी हैं। भिवानी जिले को दस हजार से अधिक नौकरियां मिली हैं।
विज्ञापन


जिसमें खरककलां के 40 से अधिक युवाओं को नौकरी मिली है। खरककलां में रेलवे स्टेशन बनाने की मांग पर सीएम ने कहा कि सांसद पहले ही रेल मंत्रालय को इस बारे पत्र लिख चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार नहरों पर आरटीडास मशीनें लगा रही है, जिससे स्रोत पर कितना पानी आ रहा है और डिस्ट्रीब्यूटरी में कितना पानी जा रहा है, उसका पूरा रिकॉर्ड रखा जाएगा।

इससे पानी की चोरी पर भी रोक लगेगी। अब तक 150 ऐसी मशीनें लगाई जा चुकी हैं। इसके अलावा, पानी के पुन: उपयोग के लिए 200 वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट और एसटीपी लगाए गए हैं। लगभग 700 क्यूसेक पानी का पुन: उपयोग किया जा रहा है।

वहीं गांव चांग में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि चांग को महाग्राम योजना में शामिल कर सीवरेज सिस्टम तैयार कराया जाएगा। इस अवसर पर सांसद बृजेंद्र सिंह, विधायक बिशंबर वाल्मीकि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें