फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सुबह हल्की धुंध, दिन में धूप, फिर भी ठिठुरन से निजात नहीं

Sun, 21 Jan 2024 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​भिवानी में सप्ताहभर के बाद धूप ​खिलने पर खेतों में सिंचाई करते किसान।
विज्ञापन
भिवानी। लगातार धुंध और न्यूनतम तापमान गिरने के बाद शनिवार को मौसम में थोड़ा सुधार आया। सुबह हल्की धुंध के बाद दिन में धूप खिली। फिर भी ठिठुरन बरकरार रही। गांव, शहर में जनजीवन प्रभावित हुआ। पाले से बचाव के लिए किसानों ने गेहूं और सरसों की फसलों में सिंचाई की।
विज्ञापन


ठिठुरती ठंड में लोगों के रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री दर्ज किया। सप्ताहभर से न्यूनतम तापमान 3.7 पर ही अटका था। हालांकि अभी मौसम में इसी तरह का उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

कृषि उपनिदेशक डॉ. विनोद फौगाट ने बताया कि ये मौसम फसलों के लिए अनुकूल है। तापमान ज्यादा नीचे पहुंचने से सब्जियां उगाने वाले किसानों के लिए मुश्किलें बढ़ सकती थी, लेकिन जिले में सब्जी उत्पादकों को किसी नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन


कोहरे के कारण ट्रेनों पर पड़ा असर, रेलवे ने की कई ट्रेनें रद्द

भिवानी। दिल्ली मंडल में कोहरे के कारण ट्रेनों के देरी से चलने और रेल खंडों पर पाथ की सुगम उपलब्धता के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित ट्रेनों के कुछ ट्रिप रद्द किए गए हैं। रेलवे ने गाड़ी संख्या 04469, रेवाड़ी-दिल्ली स्पेशल रेल सेवा रविवार और 28 जनवरी को रद्द रहेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 19701, जयपुर-दिल्ली कैंट रेल सेवा 27 जनवरी को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 19702, दिल्ली कैंट-जयपुर रेल सेवा 22 व 29 जनवरी को रद्द रहेगी।


गाड़ी संख्या 14727, श्रीगंगानगर-तिलक ब्रिज रेल सेवा 27 जनवरी को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14737, भिवानी-तिलक ब्रिज रेल सेवा 21 जनवरी व 28 जनवरी को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14738, तिलक ब्रिज-भिवानी रेल सेवा 21 और 28 जनवरी को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14728, तिलक ब्रिज-श्रीगंगानगर रेल सेवा 21 और 28 जनवरी को रद्द की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें